पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आठ खोखे जप्त, दूसरों को दिया समय

आठ खोखे जप्त, दूसरों को दिया समय

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
नगर निगम के प्रशासनिक दस्ते ने बुधवार को गंगाशहर में कई जगहों पर मुख्य मार्गों पर लगे खोखे हटाए। इसके साथ ही नालियों पर बनी चौकियां, रेम्प आदि हटाने भी शुरू किए। इस दौरान गंगाशहर के व्यापारियों ने निगम दस्ते से १५ फरवरी तक का समय मांगा। निगम दस्ते ने आठ खोखे जब्त किए और दूसरों को तय समय में अपने कब्जे हटाने की हिदायत दी।
नगर निगम आयुक्त ((पश्चिम)) हजारी राम ज्याणी ने बताया कि गंगाशहर मैन बाजार, गांधी चौक और वहां जाने वाले मार्ग, गंगाशहर रोड आदि पर कई खोखे सड़क से बाहर थे। इन्हें पूर्व में हटाने के लिए कहा गया था लेकिन किसी ने भी इस पर ध्यान नहीं दिया। इस पर इन जगहों पर लगे खोखों को जब्त किया गया। इसी तरह नालियों पर लगी पट्टियां हटाने व रेम्प हटाने की भी हमने कार्रवाई शुरू की।
इस पर गंगाशहर के व्यापारी आए और उन्होंने वर्तमान में मर्यादा महोत्सव का हवाला देते हुए १५ फरवरी तक का समय मांगा। हमने उन्हें बताया कि नालियों पर कब्जों के कारण सफाई नहीं होती और गंदा पानी सड़कों पर आ जाता है। इस कारण गंदगी फैलने के साथ सड़के भी टूटती है। उन्होंने 15 फरवरी तक सभी कब्जों को स्वत: हटाने का कहा तो हम समझाइश कर वहां से चले आए। इस कार्रवाई में आयुक्त ((पूर्व)) अशोक सेंघवा, गंगाशहर कार्यालय प्रभारी आसू सिंह, आरओ जितेंद्र पडि़हार, ब्रजेश सोनी, एईएन नजीर गौरी, जेईएन कविता भाटी, सर्वेयर उस्मान उस्ता सहित गंगाशहर पुलिस थाने की टीम शामिल थी।



फोटो : दिनेश कुमार ओझा