13 अभियुक्तों की सूचना देने पर इनाम
बीकानेर - जिले में फरार चल रहे 13 अभियुक्तों की सूचना देने वालों को पांच-पांच हजार रुपए का नकद इनाम दिया जाएगा।
जिले के एसपी संतोष चालके ने फरार चल रहे 13 अभियुक्तों पर नकद इनाम घोषित किया है। इनकी गिरफ्तारी के लिए थाना स्तर पर विशेष टीमें भी गठित की हैं। जिले के सदर पुलिस थाने में दर्ज मुकदमों में कोलायत में नांदड़ा निवासी अभियुक्त जगदीश बिश्नोई, व्यास कॉलोनी थाने का अभियुक्त हरियाणा में गोरसिया झज्जर निवासी हेमंत उर्फ बिल्लू पंडित, कोटगेट थाने का नागौर में डेगाना निवासी अभियुक्त जेठमल उर्फ लालचंद फरार हैं। बीछवाल थाने के अभियुक्त भरतपुर में डीग निवासी सोमवीर उर्फ सोनवीर, जम्मू-कश्मीर में बटनबोरक रामवन निवासी भारदीन उर्फ योगेन्द्र, दौसा में सैंथल थाना निवासी रामकल्याण गुर्जर फरार हैं। जामसर थाने के अभियुक्त हरियाणा में रेवाड़ी निवासी कृष्ण कुमार उर्फ कृष्ण अहिर, श्रीगंगानगर में जवाहर नगर निवासी दलजीतसिंह जटसिख, जयपुर में रेनवास थाना निवासी कैलाश उर्फ बबलू नायक, हनुमानगढ़ में संगरिया निवासी मदनलाल बिश्नोई, नोहर निवासी मांगीलाल जाट, श्रीगंगानगर में सूरतगढ़ निवासी असगर अली व पल्लीवाला निवासी भूपेन्द्रसिंह जटसिख फरार हैं। एसपी ने आमजन से अपील की है कि इन सभी अभियुक्तों की सूचना देने वालों को पांच-पांच हजार रुपए का इनाम दिया जाएगा और उसका नाम भी गुप्त
रखा जाएगा।