पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिक की मौत की निष्पक्ष जांच हो

श्रमिक की मौत की निष्पक्ष जांच हो

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जोधपुर विद्युत वितरण निगम श्रमिक संघ ((भामसं)) के जिलाध्यक्ष गिरधर गोपाल सोलंकी ने निगम के प्रबंध निदेशक जोधपुर को पत्र लिखकर बताया कि मंगलवार को खारबारा 33केवी जीएसएस पर कार्य करते वक्त करंट लगने से विद्युत श्रमिक धर्मवीर जाट की मौत हो गई जिसकी निष्पक्ष जांच करवाई जाए। यह कर्मचारी ठेकेदार फर्म का श्रमिक था। सोलंकी ने धर्मवीर के आश्रितों को 10 लाख रुपए का मुआवजा दिलवाने तथा इस मामले में निष्पक्ष जांच करवाने की मांग की है। संगठन ने धर्मवीर के आश्रित को निगम में नौकरी देने की भी मांग की है।