पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हेल्परों की भर्ती के लिए परीक्षा दो को

हेल्परों की भर्ती के लिए परीक्षा दो को

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जोधपुर विद्युत वितरण निगम जोधपुर की ओर से टेक्निकल हेल्परों की भर्ती के लिए एक प्रतियोगात्मक परीक्षा दो फरवरी को आयोजित होगी। निगम स्तर पर अधीक्षण अभियंता जिला वृत एस.सी. बिश्नोई को मुख्य कॉर्डिनेटर की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इनकी सहायता के लिए बीएल दर्जी उपनिदेशक कार्मिक बीकानेर संभाग को लगाया गया है। बीकानेर संभाग में 19 परीक्षा केन्द्रों पर 6887 प्रतियोगी परीक्षार्थी भाग लेंगे। इस संबंध में प्रबंध निदेशक एन.एम. चौहान ने जिला कलेक्टर व पुलिस अधीक्षक को परीक्षा केन्द्रों पर समुचित मात्रा में पुलिस बल तैनात करने का आग्रह किया है। अधीक्षण अभियंता ((डीसी)) सुभाष चंद्र बिश्नोई द्वारा 19 परीक्षा केन्द्रों पर निगम की ओर से रीप्रजटेंटीव आफिसर्स की ड्यूटियां लगाई गई है। प्रत्येक परीक्षा केन्द्र के निरीक्षण करने के लिए पांच उडऩदस्तों का गठन किया गया है।इस भर्ती के लिए विशेष नियंत्रण कक्ष स्थापित किया गया है जो 29 जनवरी की सुबह साढ़े नौ बजे से शाम छह बजे तक प्रतियोगियों की सुविधा के लिए खुला रहेगा।