- Hindi News
- वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी, शिक्षक सम्मानित
वार्षिकोत्सव में झूमे विद्यार्थी, शिक्षक सम्मानित
बीकानेर - मेलबोर्न सैकेण्डरी स्कूल का वार्षिकोत्सव रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम पुरस्कार वितरण के साथ वेटरनरी कालेज में आयोजित किया गया। छात्र-छात्राओं ने लोक गीत व नृत्य के साथ रंगारंग प्रस्तुतियां दी। वरिष्ठ रंगकर्मी एस.डी.चौहान के निर्देशन में हास्य व्यंग्य नाटक ’’अंधेर नगरी-चौपट राजा’’ नाटक का मंचन किया गया। इसके अलावा गीत ’’ छोटा बच्चा जान कर मत टकराना रे’’ पर नृत्य की प्रस्तुति को भी सराहा गया। प्रस्तुति में बच्चों की वेशभूषा-भाव भंगिमाएं देखते ही बनती थी। पंजाबी लोकनृत्य भंगड़ा भी दर्शकों के आकर्षण का केन्द्र रहा। मुख्य अतिथि शिक्षा विभाग के उप निदेशक विजय शंकर आचार्य व विशिष्ट अतिथि सहायक निदेशक रमेश कुमार हर्ष ने माध्यमिक शिक्षा बोर्ड की परीक्षा में अव्वल रहे विद्यार्थियों तथा श्रेष्ठ शिक्षण करने वाले शिक्षकों को सम्मानित किया। शाला की वार्षिक रिपोर्ट आर.एस. सांघी ने प्रस्तुत की। प्रधानाचार्य अनिल भार्गव ने आगंतुकों का स्वागत किया तथा स्कूल की गतिविधियों से अवगत करवाया। दो दिवसीय विज्ञान प्रदर्शनी तथा सामान्य ज्ञान व वाद-विवाद प्रतियोगिता का आयोजन भी किया गया। श्रेष्ठ प्रतिभोगियों को पुरस्कृत किया गया।