पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • उच्च शिक्षा में चौथे स्तंभ की राय जाने

उच्च शिक्षा में चौथे स्तंभ की राय जाने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
उच्च शिक्षा में गुणवत्ता के तीन प्रमुख स्तंभ हैं इसमें शिक्षक, विद्यार्थी ओर निदेशालय है। चौथे स्तंभ की भूमिका मीडिया, समाज एवं अभिभावक निभाते हैं। तीन प्रमुख स्तंभों में चौथे स्तंभ की राय महत्त्वपूर्ण है। उन्होंने उच्च शिक्षा से संबंधित अनेक चिंतनीय बिंदुओं तथा प्रश्नों को उठाते हुए कहा कि क्या शिक्षा की ये उपाधियां सिर्फ नाम के लिए हैं। क्या सभी डिग्रीधारियों को रोजगार सुलभ है। डूंगर कॉलेज में गुरुवार को कॉलेज शिक्षा द्वारा गुड गवर्नेंस गतिविधियों को लेकर व्याख्यान दे रहे थे।
उच्च शिक्षा संबंधी सवालों को सुलझाने का जिम्मा संभालने वाले कॉलेज निदेशक ने ही सवाल उठाते हुए छात्रों से कहा कि वे अपनी महत्वाकांक्षा और सपनों को छोटा न करें। खुद का उदाहरण देते हुए कहा कि तीन दीमक छात्रों को चाट रहे हैं। उनमें स्टेट बोर्ड से स्कूल अध्ययन, ग्रामीण क्षेत्रों के वासी एवं हिंदी माध्यम से अध्ययन। इसलिए छात्र शॉर्टकट तरीके से अध्ययन कर खोखले नागरिक की स्थिति भूमिका निभाते हैं। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि क्या ऐसे नागरिकों से भारत विश्व शक्ति बन सकेंगे। कॉलेज शिक्षा तथा सामाजिक परिवेश में नीतिगत तथा व्यवहार गत जीवन प्रविष्ट हो चुके संक्रमण मैं ही क्यों के कथन पर विस्तार से व्याख्या की। उन्होंने शिक्षकों से छात्रों की क्षमता पहचान कर उनमें छिपी प्रतिभा को बाहर लाने को कहा।
डूंगर कॉलेज की प्राचार्य डॉ.कृष्णा तोमर ने स्वागत करते हुए कॉलेज की गतिविधियों के बारे में जानकारी दी। सहायक निदेशक डॉ.अरुण शांडिल्य, डॉ.शिशिर शर्मा, डॉ.पारुल सिंघल ने जैन का स्मृति चिन्ह भेंट किया। एमएस कॉलेज की प्राचार्य डॉ.कौशल पारीक ने सभी को धन्यवाद दिया।