पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर
डाउनलोड करेंभास्कर न्यूज - बीकानेर
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर गुरुवार को गांधी पार्क में शहीद दिवस पर सर्वधर्म सभा का आयोजित हुई।
सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग की ओर से आयोजित शहीद दिवस पर स्काउट-गाइड तथा सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग द्वारा संचालित किशोर गृह छात्रावास, कन्या महाविद्यालय छात्रावास, देवनारायण छात्रावास एवं संस्कार छात्रावास के छात्र-छात्राओं ने ‘रघुपति राघव राजा राम, पतित पावन सीता राम’ भजन प्रस्तुत किया। सोनू भाटी ने रामधुन पेश की। इस मौके पर जिला कलेक्टर आरती डोगरा सहित प्रशासनिक अधिकारियों ने भी गांधीजी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। सुदर्शना नगर स्थित निशक्त बच्चों के आवासीय विद्यालय, सेवा आश्रम में शहीद दिवस पर महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की। इस अवसर पर बच्चों ने बापू का अन्य महापुरुषों का रूप धरा। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के उप निदेशक एल.डी. पंवार, सहायक निदेशक बाल कल्याण विक्रमसिंह व संस्था प्रधान भीष्म कौशिक ने बच्चों को महात्मा गांधी के आदर्श अपनाने एवं उनके जीवन से प्रेरणा लेने की सीख दी। सूचना केन्द्र में भी शहीद दिवस मनाया।
बीकानेर नव निर्माण सेना के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने गांधी पार्क में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। संगठन के इमरान खान, सूरज मेहरा, फिरोज खान जावच, सलमान खान लोदरा, मो. सलीम, शेखर पंवार आदि ने महात्मा गांधी को पुष्पांजलि अर्पित की और उनके आदर्श अपनाने का संकल्प लिया। शहर जिला कांग्रेस कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ के अध्यक्ष नारायण जैन, सिकंदर भाटी, जगदीश नायक, चंद्रशेखर पंवार, राजाराम टाक, पन्नालाल आदि ने गांधी पार्क में गांधी जी की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस अल्पसंख्यक विभाग के जिला महासचिव अब्दुल रहमान लोदरा, हुसैन खिलजी, मुनीर अहमद, यूथ महासचिव फिरोज भाटी, हिदायत अली, मोहम्मद कालू, रिजवान अली आदि ने भी गांधी पार्क में गांधी जी को पुष्पांजलि अर्पित की। शहर जिला कांग्रेस सेवादल ने वेद मगाराम कॉलोनी में गांधीजी की पुण्यतिथि मनाई। कार्यक्रम में सेवादल के नरसिंह दास व्यास, प्रदेश महिला कांग्रेस की शांता हर्ष, राष्ट्रीय उपभोक्ता मंच के अध्यक्ष डॉ. मेघराज आचार्य, विजय कुमार व्यास, अनंत लाल, गिरधर गोपाल हर्ष, प्रशांत हर्ष राधेश्याम चांडक आदि ने महात्मा गांधी के तेल चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित की। राजकीय सार्वजनिक मंडल पुस्तकालय में पुस्तकालय के डीडीओ केदारनाथ व्यास, प्रवीण गहलोत आदि ने गांधीजी को याद किया। देहात कांग्रेस सेवादल के मुख्य संगठक संजय पाल, रहमत अली बीकानेरी, महबूब पंवार, सिकंदर अली, सलीम लोहार, शबनम खान, हबीबा खान आदि ने राष्ट्र गान गाकर व ‘वैष्णोवध्रन जानिये पीर पराई जाने रे’ भजन जाकर गांधी जी को याद किया।
बिनानी कन्या महाविद्यालय में समिति के सचिव गौरीशंकर व्यास, प्राचार्य प्रो. पी.आर. जोशी ने गांधीजी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित करते हुए उनके आदर्शों को जीवन में उतारने का आह्वान किया। हेमू चिल्ड्रन स्कूल, भीनासर में शहीद दिवस पर बच्चों ने गांधीजी के विचारों पर चलने का संकल्प लिया। कांग्रेस की सुनीता गौड़ ने भी महात्मा गांधी को श्रद्धासुमन अर्पित की गई है।
Copyright © 2021-22 DB Corp ltd., All Rights Reserved
This website follows the DNPA Code of Ethics.