पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर मंडल के नव नियुक्ति एचएम को मिलेगा प्रशिक्षण

बीकानेर मंडल के नव नियुक्ति एचएम को मिलेगा प्रशिक्षण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
राजस्थान राज्य शैक्षिक अनुसंधान एवं प्रशिक्षण संस्थान उदयपुर ((एसआईईआरटी))की ओर से राज्य में मंडलवार नव नियुक्ति प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षित किया जाएगा।
प्रत्येक मंडल से 50-50 नव नियुक्ति एचएम का चयन होगा। बीकानेर मंडल से नव नियुक्ति एचएम के प्रशिक्षण का कार्यक्रम तय कर दिया गया है। बीकानेर मंडल में नव नियुक्ति प्रधानाध्यापकों का दस दिवसीय प्रशिक्षण 17 फरवरी से शुरू होगा। संयुक्त निदेशक ((प्रशिक्षण)) माध्यमिक ने इस संबंध में बीकानेर डीडी को निर्देश जारी किए हैं। प्रशिक्षण के लिए हनुमानगढ़ और गंगानगर जिले से 15-15 और बीकानेर से 20 नव नियुक्ति प्रधानाध्यापकों का चयन किया गया है। विदित रहे कि एसआईईआरटी की ओर से आयोजित होने वाले प्रशिक्षण कार्यक्रम में संशोधन किया गया है। पूर्व में प्रत्येक मंडल से सौ-सौ प्रधानाध्यापकों को प्रशिक्षण देने का कार्यक्रम था।