पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बढ़कर ठहर गया पारा

बढ़कर ठहर गया पारा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - बुधवार को दिन और रात का तापमान बढ़ गया लेकिन गुरुवार को भी पारा 24 घंटे पूर्व जैसा ही रहा। गुरुवार को सुबह से आसमान साफ रहा और तेज धूप निकली। हवा सुबह पूरी तरह बंद रही लेकिन दोपहर में चार किलोमीटर प्रति घंटा की गति से हवा चली। शाम को फिर हवा बंद हो गई लेकिन इससे दिन और रात के तापमान पर कोई फर्क नहीं आया। दिन का अधिकतम तापमान 28.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जबकि बीती रात का न्यूनतम तापमान 10.5 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। पारा चढऩे के कारण अब दिन में सर्दी महसूस नहीं हो रही है लेकिन रात में अब भी ठिठुरन का दौर जारी है।