नहर दिवस समारोह 12 फरवरी को
बीकानेर - इंदिरा गांधी नहर परियोजना दिवस 12 फरवरी को मनाया जाएगा। अतिरिक्त मुख्य अभियंता बदलेवाराम की अगुवाई में एक समिति का गठन किया गया है जो समारोह को सफल बनाएगी। समिति में सुनील कटारिया अधिशासी अभियंता, कंवरलाल सेवग वरिष्ठ लेखाकार व कर्मचारी अध्यक्ष कमल अनुरागी शामिल हैं। समारोह में खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन होगा जिसमें बॉलीवाल, कैरम, शतरंज, बैडमिंटन एवं टेबल टेनिस प्रतियोगिताएं होंगी। एक व्याख्यान माला का भी आयोजन किया जाएगा। कमल अनुरागी ने बताया कि वर्ष 2013-14 में सम्मानित होने वाले मेधावी बालक-बालिका जिन्होंने अभी तक आवेदन पत्र प्रस्तुत नहीं किया वह पांच फरवरी तक मुख्य अभियंता कार्यालय में कार्यरत बसंत हजरती एवं उमेश तनेजा के पास आवेदन जमा करा दें।