ओडी एफ का बिहार का दल करेगा अवलोकन
बीकानेर - ग्रामीण क्षेत्रों में खुले में शौच से मुक्ति ((ओडी एफ)) के लिए चलाए जा रहे अभियान का अवलोकन करने बिहार का बीस सदस्यीय दल शुक्रवार को बीकानेर आएगा। दल में भारतीय प्रशासनिक सेवा, बिहार प्रशासनिक तथा ग्रामीण सेवा के अधिकारियों के अलावा प्रधान, सरपंच और ग्रामीण जनप्रतिनिधि सम्मिलित हैं। दल 31 जनवरी को प्रात: 10 बजे सेरूणा पहुंचेगा तथा इस पंचायत को ओडी एफ बनाने के लिए किए गए प्रयासों को देखेगा। वहीं शुक्रवार शाम को अजीतमाना में प्रस्तावित रात्रि चौपाल के दौरान ग्रामीणों से ओडी एफ के फायदों और ग्रामीणों के अनुभव के बारे में चर्चा करेंगे। यह दल विश्व बैंक के प्रतिनिधि के नेतृत्व में बीकानेर आएगा।चार फरवरी को दक्षिण अफ्रीका का भी एक दल ओडी एफ ग्राम पंचायतों का भ्रमण करने बीकानेर पहुंचेगा। जिला कलेक्टर आरती डोगरा ने बताया कि जिले की सौ से अधिक ग्राम पंचायतें ओडी एफ घोषित हो चुकी हैं तथा बाकी पंचायतों को आगामी 15 अगस्त तक ओडी एफ करने का लक्ष्य है।