पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए मांगें खाता नंबर

अल्पसंख्यक छात्रवृत्ति के लिए मांगें खाता नंबर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
शिक्षा विभाग ने अल्पसंख्यक पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना में लाभान्वित छात्र-छात्राओं के बैंक खाता नंबर मांगें हैं।
डीईओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा ने इस संबंध में मदरसा, प्राइवेट स्कूल, सरकारी और संस्कृत स्कूलों के संस्था प्रधानों को निर्देश जारी किए हैं। राज्य सरकार ने अल्पसंख्यक पूर्व मैट्रिक छात्रवृत्ति के तहत लाभान्वित छात्र-छात्राओं की सूची जारी कर दी है। सरकार ने इसे 60 दिवसीय कार्य योजना में शामिल किया है। जिसके तहत सात फरवरी, 2014 तक लाभान्वित छात्र-छात्राओं के बैंक खातों में छात्रवृत्ति की राशि जमा करानी है। डीईओ प्रारंभिक सुभाष शर्मा ने बताया कि अभी भी अधिकांश प्राइवेट स्कूल और मदरसों से स्वीकृत छात्र-छात्राओं के बैंक खाता नंबर कार्यालय में नहीं पहुंचे हैं। यदि समय रहते संस्था प्रधानों ने लाभान्वित स्टूडेंट्स के खाता नंबर कार्यालय में उपलब्ध नहीं करवाए तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाएगी। डीईओ ने बताया कि बीकानेर शहरी क्षेत्र में कुल 5083 छात्र-छात्राओं को छात्रवृत्ति की लाभ दिया जाएगा।