गाड़ी के फेरे बढ़ाने की मांग
बीकानेर - महिला अत्याचार निवारण समिति ने डीआरएम को ज्ञापन भेज कर बीकानेर - सिकंदराबाद - बीकानेर गाड़ी के फेरे बढ़ाने की मांग की है। अध्यक्ष फेमीदा बानो ने ज्ञापन में बताया कि सप्ताह में दो बार चलने वाली इस गाड़ी में यात्रियों की भरमार रहती है। इसके फेरे बढ़ा देने से लोगों को राहत मिलेगी।