पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रमिकों की फाइलों का नहीं हो रहा निस्तारण

श्रमिकों की फाइलों का नहीं हो रहा निस्तारण

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - बीकानेर
श्रम विभाग में समय पर काम नहीं होने से श्रमिकों में रोष व्याप्त है। श्रमिकों को हित लाभ के रूप में मिलने वाली छात्रवृत्ति, साइकिल, मृत्यु पर मिलने वाली सहायता राशि, वैवाहिक सहायता राशि से संबंधित कई प्रकरण फाइलों में दबे पड़े हैं। समय पर फाइलों का निपटारा नहीं होने से श्रमिकों में विभागीय कार्य प्रणाली को लेकर नाराजगी है।
पूर्व संयुक्त श्रम आयुक्त सुमन देवी के रिश्वत प्रकरण में पकड़े जाने के बाद से सयुंक्त श्रम आयुक्त का अतिरिक्त चार्ज अतिरिक्त श्रम आयुक्त पतंजलि भू के पास है। पतंजलि भू के श्रम विभाग ने नहीं आने से कई काम अटके पड़े हैं। भारतीय भवन निर्माण मजदूर संघ के पदाधिकारियों ने गुरुवार को इस संबंध में जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम का ज्ञापन सौंपकर श्रमिकों की समस्याओं से अवगत करवाया। महामंत्री कन्हैयालाल ने मांगी की कि संयुक्त श्रम आयुक्त का पद भरा जाए। वहीं श्रमिकों के पंजीयन सप्ताह की जगह रोजाना होने चाहिए। प्रतिनिधि मंडल में हनुमान राव, रामेश्वर सांखला, नारायण छंगाणी आदि शामिल हुए।