शिक्षक-शिक्षिकाओं ने बनाई रंगोली
बीकानेर - जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान ((डाइट)) की ओर से गुरुवार को रंगोली निर्माण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों शिक्षक और शिक्षिकाएं शामिल हुई। डाइट प्राचार्य ने बताया कि प्रतियोगिता में राप्रावि कूजरी की शिक्षिका विजय लक्ष्मी स्वामी ने पहला, राप्रावि स्वरूपदेसर के धमेंद्र अरोड़ा ने दूसरा और राबाउप्रावि रीडी की रितु राठौड़ ने तीसरा स्थान हासिल किया। निर्णायक की भूमिका वरिष्ठ व्याख्याता साधना गोस्वामी, व्याख्याता सुमन खत्री व पुष्पा मेहता ने निभाई। संचालन प्रभारी सूरज रतन सोनी ने किया।