पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जश्‍ने मुख्त्यार कायनात की तैयारियां शुरू

जश्‍ने मुख्त्यार कायनात की तैयारियां शुरू

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - कलकतवी एसोसिएशन की ओर से एक फरवरी को आयोजित होने वाले जश्ने मुख्त्यार कायनात की तैयारियां जोर-शोर से चल रही है। एसोसिएशन की ओर से कार्यक्रम को लेकर अलग-अलग कमेटियों का गठन किया गया है।स्वागत कमेटी में मोहम्मद सलीम रहमान, सईद कादरी, अब्दुल शकूर, हाजी मकसूद उल हक शामिल है।वहीं अन्य व्यवस्था के लिए मोहम्मद गौरी, सन्ना अत्ता उल्ला, मोहम्मद रफीक और फ्रेंडस एकता कमेटी की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
फार्मासिस्ट की समस्याओं पर विचार-मंथन
बीकानेर - फार्मासिस्ट जाग्रति संस्थान के पदाधिकारियों की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में फार्मासिस्ट की विभिन्न समस्याओं पर विचार-मंथन हुआ। जिला उपाध्यक्ष रामकुमार सारस्वत ने बताया कि तीन फरवरी को डॉ.करणी सिंह स्टेडियम में नेता प्रतिपक्ष रामेश्वर डूडी को फार्मासिस्ट की समस्याओं के संबंध में ज्ञापन दिया जाएगा।बैठक में संस्थान के अध्यक्ष आशुतोष तिवारी और महासचिव दिनेश भादू भी शामिल हुए।
बाकोलिया का सम्मान
बीकानेर - महाराणा प्रताप गाडिया लोहार संघर्ष समिति ने गुरुवार को राष्ट्रीय क्रांति मंच के प्रदेशाध्यक्ष कैलाश बाकोलिया का सम्मान किया। इस मौके पर समिति के अध्यक्ष कोजाराम गाडिया, मदनलाल, कालूराम, किशोरी लाल, तुलक्षा देवी, गंगादेवी, ममता, गोडू राम, नारायणराम आदि शामिल हुए।