बीकानेर-रतनगढ़ गाड़ी तीन फरवरी से
बीकानेर - रेल बजट 2013-14 में घोषित बीकानेर-रतनगढ़ सवारी गाड़ी ((प्रतिदिन)) तीन फरवरी से शुरू होगी। उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी तरुण जैन ने बताया कि गाड़ी संख्या ५४७०५, बीकानेर-रतनगढ़ सवारी गाड़ी बीकानेर से तीन फरवरी से प्रतिदिन 5.10 बजे रवाना होगर आठ बजे रतनगढ़ पहुंचेगी। इसी प्रकार गाड़ी संख्या ५४७०६, रतनगढ़-बीकेानेर सवारी गाड़ी रतनगढ़ से तीन फरवरी से प्रतिदिन 19.0 बजे रवाना होकर 22.05 बजे बीकानेर पहुंचेंगी। यह गाड़ी दोनों दिशाओं में गाढ़वाला, नापासर, बेलासर हाल्ट, सूडसर, बेनीसर, श्रीडूंगरगढ़, बिग्गा बास रामसरा हाल्ट, शीतल नगर हाल्ट, परसेनउ, राजलदेसर एवं पायली हाल्ट स्टेशनों पर ठहराव करेगी। क्षेत्रीय रेल उपभोक्ताओं परामर्शदात्री समिति उत्तर-पश्चिम रेलवे के सदस्य हाजी जिया उर रहमान आरिफ ने बीकानेर-रतनगढ़ गाड़ी शुरू होने पर प्रसन्नता जताई है।