पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तरुण शतक से चुके, टीम फाइनल में

तरुण शतक से चुके, टीम फाइनल में

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - जिला सीनियर क्रिकेट प्रतियोगिता के तहत गुरुवार को जेएमडीवीसीसी और जेल रोड क्लब के बीच मैच खेला गया। मुकाबले में जेएमडीवीसीसी ने जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। इससे पूर्व सादुल क्लब खेल मैदान में टॉस जीत कर पहले बल्लेबाजी करने उतरी जेलरोड क्लब ने 50 ओवर में सात विकेट के नुकसान पर 293 रन बनाए। टीम के नरेश गहलोत ने शानदार 136 रनों की शतकीय पारी खेली। जवाब में उतरी जेएमडीवीसीसी ने 43 ओवर में पांच विकेट खोकर 295 रन बनाकर मुकाबले में जीत दर्ज की। टीम के तरुण गहलोत ने 97 रनों की महत्वपूर्ण पारी खेली। संयुक्त सचिव ने बताया कि शुक्रवार को बीसीसी व जेएमडीवीसीसी के बीच फाइनल मैच खेला जाएगा।