पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बीकानेर चूरू के 27 कांस्टेबल अब हेड कांस्टेबल बने

बीकानेर-चूरू के 27 कांस्टेबल अब हेड कांस्टेबल बने

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बीकानेर - बीकानेर-चूरू के 27 कांस्टेबल आउटडोर व साक्षात्कार में सफल होने पर हेड कांस्टेबल बन गए हैं।
बीकानेर रेंज में कांस्टेबल से हेड कांस्टेबल विभागीय पदोन्नति के लिए एक जुलाई, 13 को लिखित परीक्षा आयोजित की गई थी। उसमें सफल रहने वाले बीकानेर जिले के 121 और चूरू जिले के 56 अभ्यर्थियों को आउटडोर परीक्षा और साक्षात्कार के लिए गुरुवार को बीकानेर पुलिस लाइन के मैदान में बुलाया गया था। चयन बोर्ड के अध्यक्ष बीकानेर रेंज के आईजी एल. एन. मीना, सचिव एसपी संतोष चालके व सदस्य एएसपी ((सतर्कता)) सुखदेवसिंह चारण ने इन अभ्यर्थियों की आउटडोर परीक्षा और साक्षात्कार लिए। बीकानेर के 17 और चूरू जिले के 10 अभ्यर्थियों को सफल घोषित कर हेड कांस्टेबल बनाया गया है। इन सभी पदोन्नत हेड कांस्टेबल को तीन माह के परमोशन कॉडर कोर्स के लिए भेजा जाएगा। उसके बाद इन्हें जिलों में पोस्टिंग मिलेगी।