शराब तस्करी के आरोपी को जेल भेजा
सेरूणा - हरियाणा निर्मित शराब से भरे ट्रक के साथ गिरफ्तार ड्राइवर की पीसी रिमांड अवधि पूरी होने के बाद न्यायालय में पेश किया गया।जहां से उसे न्यायिक अभिरक्षा में बीकानेर जेल भेज दिया गया है।पुलिस के मुताबिक 23 जनवरी को आरोपी प्रदीप दर्ज को अवैध शराब से भरे ट्रक के साथ सैरुणा पुलिस थाना के पास गिरफ्तार किया गया था।
अनुदान राशि के लिए धरना जारी
देशनोक - मुख्यमंत्री बीपीएल आवास योजना के तहत स्वीकृत 1261 बीपीएल परिवारों को अनुदान राशि वितरण को लेकर नगर पालिका द्वारा तय मापदंडों के खिलाफ धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। भाजपा पार्षद पदम चंद रेगर, भंवरदान, भाजपा नेता शिव नाई आदि ने धरने को संबोधित किया।
आबंटन को लेकर एसीसी से मिले किसान
बज्जू - उपनिवेशन तहसील नंबर दो व तीन मुकाम बज्जू में उपनिवेशन की ओर से छोटे व मध्यम भूखंडों पर रोक लगाने की भ्रांति को लेकर किसान सहायक आयुक्त उपनिवेशन से मिले। किसानों ने बताया कि उपनिवेशन कार्यालय में छोटे व बड़े भूखंडों के आबंटन पर रोक बता रहे है। जिस पर एसीसी राकेश शर्मा ने किसानों को बताया कि किसी भी प्रकार की आबंटन पर रोक नहीं लगाई गई है। बल्कि आयुक्त उपनिवेशन द्वारा हुई बैठक में निर्देश दिए गए हैं कि आबंटन कार्यों में पारदर्शिता लाई जाए। ताकि आबंटन में कोई धांधली ना हो। इसी कारण से आबंटन में विलंब हो रहा है। सप्ताहभर बाद आबंटन का काम शुरू हो जाएगा।