बीकानेर का अनुराग ‘सपेरन’ में भंवर
बीकानेर - एक बार बीकानेर के एक लाडले ने सीरियल में अपने शहर का नाम रोशन किया है। बड़ी जस्सोलाई निवासी एडवोकेट श्रवण कुमार जनागल का पुत्र अनुराग जनागल ‘सपेरन’ सीरियल मे मुख्य भूमिका निभा रहे हैं। जी मरुधरा राजस्थान टीवी चैनल पर सोमवार से गुरुवार तक प्रसारित होने वाले इस सीरियल में अनुराग ‘भंवर’ नामक एक लड़के का किरदार निभा रहे हैं, जो कि गांव के सरपंच बलीराम का पुत्र है। अनुराग यहां सार्दुल गंज स्थित सेंट्रल एकेडमी स्कूल में छठीं कक्षा में अध्ययन रत है। अनुराग के पिता एडवोकेट श्रवण कुमार ने बताया कि महीने में दस दिन नाटक की शूटिंग होती है, इस दौरान वह भी अपने पुत्र के साथ रहते हैं।