बीडी जोशी को अमर कीर्ति शिखर सम्मान कल
बीकानेर - प्रेरणा प्रतिष्ठान के तत्वावधान में एक फरवरी को शाम चार बजे अजित फाउंडेशन में आयोजित समारोह में शिक्षाविद बीडी जोशी को अमर कीर्ति शिखर सम्मान से नवाजा जाएगा।
महापौर भवानी शंकर शर्मा के मुख्य आतिथ्य एवं लक्ष्मी नारायण रंगा की अध्यक्षता में प्रस्तावित आयोजन में युवा प्रतिभा मीनाक्षी स्वर्णकार का सम्मान भी किया जाएगा। उनका एकल काव्य पाठ भी होगा। विशिष्ट अतिथि सत्य प्रकाश आचार्य एवं बुलाकी शर्मा होंगे।