- Hindi News
- रेलवे स्टेशन के सुलभ शौचालय पर लगाया शुल्क का बोर्ड
रेलवे स्टेशन के सुलभ शौचालय पर लगाया शुल्क का बोर्ड
दौसा - डीआरएम के निरीक्षण के बाद रेलवे स्टेशन के सुलभ शौचालय से हटाया बोर्ड बुधवार को फिर टांग दिया गया। आम शिकायत रहती है कि सुलभ शौचालय में सुविधा शुल्क निर्धारित दर से ज्यादा वसूला जाता है। इस संबंध में दैनिक भास्कर में बुधवार को ‘डीआरएम गए तो शौचालय से शुल्क का बोर्ड भी हटाया’ शीर्षक से खबर प्रकाशित हुई थी। डीआरएम वीरेंद्र कुमार 18 जनवरी को निरीक्षण के सिलसिले में दौसा आए थे। उनके निरीक्षण को देखते हुए सुलभ शौचालय पर सुविधा शुल्क का बोर्ड लगा दिया, जिस पर 2 रुपए शौच तथा 5 रुपए स्नान का शुल्क लिखा था। डीआरएम गए तो बोर्ड को उतारकर रख लिया। इस संबंध में बुधवार को भास्कर में खबर छपी तो हाथोंहाथ बोर्ड टांक दिया गया। अब ठेकेदार निर्धारित दर से ज्यादा शुल्क नहीं वसूल सकेगा और यदि वसूलता भी है तो उसकी शिकायत स्टेशन सुपरिटेंडेंट को कर सकेंगे।