पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एडीएम ने कहा कचरा प्रबंधन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

एडीएम ने कहा- कचरा प्रबंधन नहीं किया तो होगी कार्रवाई

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दौसा.
एडीएम भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि जिले में पर्यावरण को दूषित करने वालों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इसमें प्लास्टिक कैरीबेग, सरकारी एवं गैर सरकारी अस्पतालों में कचरा प्रबंधन, मैरिज होम व होटलों में कचरा प्रबंधन आदि को शामिल किया गया है।
एडीएम ने जिले में पर्यावरण को नुकसान पहुंचाने वालों के खिलाफ कठोर कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने सभी उपखण्ड अधिकारियों व नगर पालिका-परिषद के अधिशाषी अधिकारियों को निर्देश दिए कि प्लास्टिक कैरीबेग पर नियंत्रण के लिए निरीक्षण कर पॉलिथीन रखने वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। एडीएम ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डा. ओ. पी. बैरवा को निर्देश दिए कि जिले में संचालित जिला चिकित्सालय सहित सरकारी एवं गैर सरकारी चिकित्सालयों में कचरा प्रबंधन के क्रियान्वयन की पालना कराना सुनिश्चित करें।
उन्होंने राज्य सरकार के हरित राजस्थान कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु जिले के समस्त राजकीय संस्थानों के परिसरों में पौधरोपण के लक्ष्य हासिल करें। एडीएम ने उप वन संरक्षक को निर्देश दिए कि जिले के विभिन्न क्षेत्रों में हो रहे बजरी के अवैध खनन वालों के खिलाफ कार्रवाई करें। बैठक में उप वन संरक्षक आर.पी.गुप्ता, एसडीएम लालसोट संतोष कुमार मीणा, बांदीकुई के रामस्वरूप चौहान, महवा के राकेश कुमार गुप्त, सीएमएचओ डा. ओ. पी. बैरवा , सहायक निदेशक उद्योग शिल्पा गोखरू, नगर परिषद आयुक्त मोहन चन्द्र बंसल मौजूद थे।