69 संस्था प्रधानों पर गिर सकती है गाज
कार्यालय संवाददाता - दौसा
बार-बार अवगत कराने के बावजूद कंप्यूटर शिक्षा योजना ((आई सीटी)) की सूचना नहीं भेजने वाले संस्था प्रधानों पर गाज गिर सकती है।
सूचना भेजने के लिए 3 फरवरी तक का अंतिम मौका दिया गया है। वरना लापरवाह संस्था प्रधानों के खिलाफ कार्रवाई के लिए नाम उच्चाधिकारियों को भेजे जाएंगे।
अतिरिक्त जिला शिक्षा अधिकारी मा. ((शैक्षिक)) अशोक शर्मा ने बताया कि आई सीटी के अंतर्गत प्रथम चरण में अक्टूबर से दिसंबर-13 की रिपोर्ट 43 संस्था प्रधानों ने अब
तक नहीं भेजी है।
वहीं द्वितीय चरण में 26 स्कूलों की रिपोर्ट अब तक प्राप्त नहीं हुई है। रिपोर्ट जमा कराने के लिए 69 संस्था प्रधानों को नोटिस जारी कर 3 फरवरी तक जमा कराने के आदेश दिए हैं। वरना लापरवाही व अनदेखी पर संबंधित संस्था प्रधान के खिलाफ कार्रवाई होना तय है। ऐसे संस्था प्रधानों के नाम उच्चाधिकारियों को भेजे जाएंगे।