पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • चोरी का सुराग नहीं लगने पर प्रदर्शन

चोरी का सुराग नहीं लगने पर प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दौसा ((ग्रामीण))
रामावि चावंड में दस कमरों के ताले तोड़कर की गई चोरी के मामले में रिपोर्ट दर्ज होने के बावजूद पुलिस कार्रवाई नहीं किए जाने से शाला विकास समिति के पदाधिकारी व ग्रामीणों ने मंगलवार को विरोध
प्रदर्शन किया।
ग्रामीणों ने बताया कि स्कूल में चार बार चोरी हो चुकी है। थाने में रिपोर्ट दर्ज कराने के बाद चोरी का खुलासा नहीं होने पर ग्रामीण व छात्र-छात्राओं ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर आक्रोश जताया। इसके बाद ग्रामीणों ने बैठक कर एसपी को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की। रामखिलाड़ी बैपलावत, रामनारायण ठेकेदार, गिरधारीलाल, वार्ड पंच बद्रीनारायण मीणा, श्रवण लाल ने बताया कि दस दिन पूर्व स्कूल के दस कमरों व कार्यालय का ताला तोड़कर चोर चौथी चोरी कर ले गए। उसी दिन थाना में मामला भी दर्ज करा दिया था, लेकिन दस दिन बाद भी कार्रवाई नहीं हुई। किशन लाल, रंगलाल ने
बताया कि यदि सात दिन में चोरी का सुराग नहीं लगाया, तो धरना प्रदर्शन किया जाएगा।
मनोनयन निरस्त
लालसोट - कांग्रेस सरकार द्वारा नगरपालिका लालसोट में मनोनीत किए गए सहवृत पार्षदों के मनोनयन को भाजपा सरकार ने रद्द कर दिया है। स्वायत्त शासन विभाग के उप शासन सचिव के आदेश पर सहवृत सदस्य सिराज मोहम्मद, दयाराम स्वामी, चंद्रशेखर जांगिड़, राजू पंवार, के मनोनयन को निरस्त किया गया है।