- Hindi News
- शिविरों में सीखे ज्ञान से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
शिविरों में सीखे ज्ञान से महिलाएं बनेंगी आत्मनिर्भर
दौसा ((ग्रामीण)) - राजस्थान आजीविका मिशन कार्यक्रम के तहत कृषि विज्ञान केंद्र में महिला स्वरोजगार प्रशिक्षण शिविर में डॉ. रघुनंदन शर्मा ने कहा कि शिविर में सीखे ज्ञान से महिलाएं स्वयं का रोजगार कर आत्म निर्भर बनें। प्रो. जे.पी. गुप्ता ने स्वयं सहायता समूहों के गठन कर बैंक से मिलने वाले ऋण के बारे में जानकारी दी।
स्कूलों की छुट्टी 24 तक बढ़ाई : दौसा - ठंड और बारिश को देखते हुए प्रशासन ने कक्षा 1 से 8 तक के बच्चों की छुट्टियां 24 जनवरी तक और बढ़ा दी है। इस दौरान स्कूल खुले रहेंगे तथा शिक्षकों को जाना पड़ेगा। पहले 22 जनवरी तक ही छुट्टियां की थीं।