- Hindi News
- छात्र छात्राओं ने चित्रों से बताए रोड सेफ्टी नियम
छात्र-छात्राओं ने चित्रों से बताए रोड सेफ्टी नियम
कार्यालय संवाददाता - दौसा
संस्कार भारतीय सीनियर सेकंडरी स्कूल में बुधवार को सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत विद्यार्थियों को यातायात के नियमों की जानकारी दी गई। वहीं चित्रकला प्रतियोगिता भी हुई। इसमें छात्र-छात्राओं ने चित्रों के माध्यम से सड़क सुरक्षा के नियम व संकेतक बनाए। विजेता प्रतिभागियों को पुरस्कृत भी किया गया।
लायंस क्लब दौसा सिटी व ट्रैफिक पुलिस के तत्वावधान में आयोजित चित्रकला प्रतियोगिता में छात्र/छात्राओं ने यातायात संबंधी नियम संबंधी संकेतों को दर्शाया। विजेताओं की घोषणा की गई। इसमें नोरत राम मीणा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि सुमन कुमारी गुर्जर दूसरे, ललिता गुर्जर तीसरे और अशोक कुमार सैनी ने चौथा स्थान प्राप्त किया। संचालन दयाशंकर शर्मा ने किया। इस अवसर पर डीटीओ राधा कृष्ण गर्ग, लायंस क्लब के प्रांतीय अध्यक्ष मनोहर लाल गुप्ता, क्लब अध्यक्ष ऋषभ शर्मा, देवनारायण जैमन, डॉ. भावना कुलश्रेष्ठ, सत्यनारायण शर्मा, राजेंद्र शर्मा आदि थे।
सड़क नियमों का पालन करें
मंडावरी ((लालसोट)) - उपखंड के मंडावरी गांव की सरकारी व गैर सरकारी स्कूलों में सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत संगोष्ठी का आयोजन किया गया। इस अवसर पर पुलिस अधिकारी रघुवीर सिंह, रामोतार ने बालकों को सड़क सुरक्षा के नियमों की जानकारी दी। इस अवसर पर भगवान सहाय शर्मा सहित अन्य लोगों ने भी बालकों को सड़क सुरक्षा के बारे में बताया।