- Hindi News
- पल्लेदारों व किसानों को मंडी में पांच रु. में भोजन
पल्लेदारों व किसानों को मंडी में पांच रु. में भोजन
कार्यालय संवाददाता - दौसा
कृषि उपज मंडी में अनाज बेचने आने वाले किसानों व मंडी के पल्लेदारों को 5 रुपए में भोजन मिलेगा। इसके लिए राज्य सरकार ने किसान कलेवा योजना 2014 लागू की है। इसके लिए मंडी समिति में आदेश आ गए हैं।
किसान कलेवा योजना चालू करने के लिए मंडी समिति द्वारा टेंडर प्रक्रिया की जा रही है। योजना शीघ्र लागू की जाएगी। इससे मंडी में अनाज बेचने आने वाले किसानों व मंडी में काम करने वाले पल्लेदारों को रियायती व अनुदानित दर पर भोजन मिलेगा। मंडी समिति द्वारा किसानों व पल्लेदारों को कूपन दिए जाएंगे। भोजन थाली का अधिकतम मूल्य 30 रुपए निर्धारित है। इसमें किसान व पल्लेदारों से 5 रुपए लिए
जाएंगे। शेष राशि मंडी समिति द्वारा वहन की जाएगी।
कृषि उपज मंडी समिति अध्यक्ष कैलाशी देवी मीणा ने बताया कि राज्य सरकार ने किसान कलेवा योजना लागू की है। इससे मंडी में आने वाले किसानों को 5 रुपए में भोजन मिलेगा। किसान
कलेवा योजना चालू होने के बाद किसानों व पल्लेदारों को रियायत दर पर भोजन मिलेगा।