नौ नोडल प्रभारियों को नोटिस
दौसा - नोडल प्रभारी स्कूलों का नियमित निरीक्षण करेंगे। इसमें सप्ताह में कम से कम एक स्कूल का निरीक्षण करना होगा। नोडल प्रभारियों की बुलाई बैठक में बीईईओ ने आदेश दिए। निरीक्षण के दौरान स्कूलों में जो कमी या समस्या मिलेंगी उन्हें ऑनलाइन किया जाएगा। वहीं बैठक से 9 नोडल प्रभारी नदारद रहे, उन्हें कारण बताओ नोटिस जारी किए।
बीईईओ राजाराम मीणा ने बताया कि स्कूलों के निरीक्षण के पीछे उद्देश्य सरकारी स्कूलों में शिक्षा की गुणवत्ता में सुधार करना है।
नोडल प्रभारियों के साथ-साथ एबीईईओ को भी स्कूलों को निरीक्षण करना होगा। इसमें एबीईईओ को महीने में कम से कम 7 तथा बीईईओ को 5 स्कूलों का निरीक्षण करना होगा। निरीक्षण के दौरान अधिकारी बच्चों के शैक्षिक स्तर, शिक्षकों के पढ़ाई लिखाई का तरीका, सुधार की गुंजाइश, क्या-क्या सुविधा हैं, समस्या आदि के बारे में जानकारी जुटाएंगे। फिर उसे ऑनलाइन किया जाएगा।
चारदीवारी, शौचालय के मांगे प्रस्ताव: बैठक में आए नोडल प्रभारियों से 26 जनवरी तक प्रस्ताव मांगे गए। इसमें चारदीवारी, शौचालय, भवनविहीन तथा पेयजल के संबंध में प्रस्ताव मांगे हैं। इससे जल्द से जल्द स्कूलों में सुविधा मुहैया कराई जा सके।
बिना लाइसेंस बंदूक लेकर घूमते एक गिरफ्तार
दौसा - नांगल राजावतान थाना इलाके के ग्राम मानपुरिया के समीप बुधवार को अवैध बंदूक लेकर घूम रहे एक जने को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। थानाधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि गरीबाराम मोगिया निवासी ढाकावास बिना लाइसेंस बंदूक लेकर घूम रहा था। उसको गिरफ्तार कर बंदूक जब्त कर ली।
५३ वाहनों के खिलाफ कार्रवाई ((दौसा)) - सड़क सुरक्षा सप्ताह के तहत बुधवार को यातायात पुलिस ने 53 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की गई।
टीआई भगवान सहाय मीणा ने बताया कि बिना हेलमेट व बिना कागजात वाहन चलाते पाए जाने पर 16 मोटरसाइकिल जब्त की गई। इस दौरान 16 मोटरसाइकिल, 1 ऑटोरिक्शा, 10 कार-जीप व 6 ट्रकों का चालान किया गया।