पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो दिन में २७ मिमी बारिश

दो दिन में २७ मिमी बारिश

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - क्षेत्र में बुधवार को भी बारिश हुई। बारिश से सर्दी बढ़ गई। रिमझिम बारिश व शीतलहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा। शहर में बुधवार सुबह शुरू हुई बारिश करीब 10 बजे तक जारी रही। इसके बाद रुक-रुक कर रिमझिम बारिश हुई। जिले में औसत 27 मिमी बारिश हुई। दिन भर बादल छाए रहे। शाम को गलन बढऩे व शीत लहर के चलते लोग कंपकपाते रहे। बाजारों में लोग अलाव तापते रहे। मावठ असिंचित फसल में अमृत का काम करेगी।
पापड़दा - कस्बे सहित आसपास के गांवों में बुधवार को भी बारिश हुई। इससे सर्दी और बढ़ गई। श्यालावास, आलूदा, पापड़दा, खवारावजी आदि गांवों में बारानी क्षेत्र की फसल में फायदा हुआ है। बुधवार को हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। हवा से गेहूं व जौ की फसल आड़ी गिर गई।
दौसा ((ग्रामीण)) - क्षेत्र में दूसरे दिन भी रुक-रुककर बारिश हुई। इससे खेतों में पानी भर गया। लोग अलाव तापते रहे।
सैंथल - कस्बे सहित आसपास के गांवों में बारिश हुई। हवा चलने से सरसों व गेहूं की फसल आड़ी गिर गई। इससे नुकसान का अंदेशा है। पीलवा, तीतरवाड़ा, हबीबवाला में तेज हवा के साथ आई बारिश से फसल आड़ी गिर गई।
मेहंदीपुर बालाजी - कस्बे में मंगलवार सुबह से शुरू हुई झमाझम बारिश बुधवार को भी जारी रही। इससे बालाजी कस्बे के बाजार व सड़कें लबालब हो गए।
दो दिनों से जारी बारिश व शीतलहर से लोगों का घरों से निकलना दुभर हो गया। साथ ही शादी समारोह का मजा किरकिरा कर दिया।