- Hindi News
- थ्री फेज ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल व तांबा चोरी
थ्री फेज ट्रांसफॉर्मरों से ऑयल व तांबा चोरी
दौसा ((ग्रामीण)) - ग्राम जगरामपुरा में बुधवार रात चोरों ने तीन कुओं पर लगे थ्री फेज ट्रांसफॉर्मरों को तोड़कर हजारों रुपए का ऑयल व तांबा चोरी कर ले गए। एक साथ तीन जगहों पर चोरी की वारदात से लोगों में रोष है। चोरों ने रामधन गुर्जर, लक्ष्मण गुर्जर व रोशन लाल गुर्जर के खेत पर लगे तीन थ्री फेज टांसफॉर्मरों को तोड़कर ऑयल व तांबा चोरी कर ले गए। चोरी का पता लगते ही लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। ग्रामीणों ने बिजली निगम के अधिकारियों व लवाण थाना पुलिस को सूचना देकर मौके पर बुलाने की मांग की, लेकिन दोपहर तक पुलिस व प्रशासन के अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर लोगो मे रोष व्याप्त हो गया। ग्रामीणों ने पुलिस के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया। ग्रामीणों ने बताया कि क्षेत्र में गिरोह सक्रिय है। तीनों जगह एक साथ तथा एक ही समय में जंपरों को काटकर चोरी की वारदात को अंजाम दिया गया। उन्होंने बताया कि एक माह पहले ही 4.50 लाख रुपए जमा कराकर तीनों किसानों ने अर्जेंट योजना के तहत कुओं पर कृषि कनेक्शन कराए थे। जेईएन मुकेश मीणा का कहना है कि जगरामपुरा से तीन ट्रांसफॉर्मर चोरी होने की सूचना मिली थी। सूचना के साथ ही कर्मचारियों को मौके पर भेज दिया था।