पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रेलवे का शपथ पत्र निशुल्क, जेटीबीएस वाला वसूल रहा है 10 रुपए

रेलवे का शपथ पत्र निशुल्क, जेटीबीएस वाला वसूल रहा है 10 रुपए

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - रेल मासिक सीजन टिकट ((एमएसटी)) बनाने वालों से जेटीबीएस संचालक 2 रुपए की एप्लीकेशन ((शपथ पत्र)) के 10 रुपए वसूल रहा है। एमएसटी के लिए शपथ पत्र के तौर पर एप्लीकेशन की नई व्यवस्था इसी सप्ताह से लागू की गई है। हालांकि रेलवे की ओर से एप्लीकेशन निशुल्क है। 2 रुपए भी शपथ पत्र की फोटो कापी कराने पर एमएसटी धारकों को दुकानदार को देने पड़ेंगे। तिवाड़ी मोहल्ला निवासी मनमोहन शर्मा बुधवार को पत्नी सोनिया शर्मा का एमएसटी बनाने आया था। टिकट विंडो पर क्लर्क ने मनमोहन शर्मा से शपथ पत्र देने की बात कही। पूछा कैसा शपथ पत्र और कहां मिलता है तो बता दिया गेट के बाहर जेटीबीएस पर मिलेगा। मनमोहन शर्मा ने बताया कि वह गेट के बाहर सामने मोंटू वधावन के जेटीबीएस पर गया तो शपथ पत्र के 10 रुपए वसूल लिए। इतना ही नहीं वहां बैठे एक व्यक्ति ने यहां तक कहा कि हमें रेल अधिकारियों ने 10 रुपए लेने के लिए अधिकृत किया है। इस बारे में मनमोहन शर्मा ने ऑन ड्यूटी स्टेशन मास्टर उम्मेद सिंह जौदान से बात की तो बताया कि शपथ पत्र निशुल्क है। फोटो कापी की एवज में 2 रुपए शुल्क दुकानदार ले सकते हैं, लेकिन जेटीबीएस वाले ने 10 रुपए वसूले हैं तो गलत है। स्टेशन मास्टर ने शपथ पत्र की मूल कापी मनमोहन शर्मा को दी तथा उसकी फोटो कापी देकर जेटीबीएस वाले से 10 रुपए वापस लेने की बात कही, लेकिन जेटीबीएस वाले ने 10 रुपए नहीं दिए। विदित रहे कि रोजाना 100 से अधिक यात्री एमएसटी बनवाते हैं और प्रत्येक से शपथ पत्र की फोटो कापी की एवज में 2 की जगह 10 रुपए लिए जाते हैं तो महीनेभर में जेटीबीएस वाला 25-30 हजार रुपए की अतिरिक्त कमाई कर लेगा। दूसरी ओर जेटीबीएस पर एमएसटी बनाने का शुल्क एक रुपए निर्धारित है, लेकिन जेटीबीएस संचालक 5 रुपए तक वसूल लेते हैं।
इस तरह का हैं शपथ पत्र
रेलवे ने एमएसटी धारकों के लिए एक शपथ पत्र तैयार कराया है। इसमें एमएसटी धारकों की ओर से घोषणा कि है कि मेरे ((एमएसटी धारक)) खिलाफ कोई मुकदमा दर्ज नहीं है। मैं रेलवे और आईपीसी की धाराओं का पालन करुंगा तथा रेल संपत्ति को नुकसान नहीं पहुंचाऊंगा। यात्रियों के साथ कभी झगड़ा फसाद नहीं करुंगा। कुछ गलत करता पड़ता जाता हूं तो मेरी एमएसटी रद्द कर भविष्य में दुबारा कभी नहीं बनाई जाए। इस तरह का शपथ पत्र देना एमएसटी धारकों के लिए इसी सप्ताह से लागू किया है।