पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • काजल मेहता पहले व बुलबुल दूसरे स्थान पर

काजल मेहता पहले व बुलबुल दूसरे स्थान पर

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दौसा
राष्ट्रीय मतदाता उत्सव के अंतर्गत गुरुवार को महिला और संस्कृत कालेज में भाषण प्रतियोगिता कराई गई। प्रतियोगिता के आयोजन का मुख्य उद्देश्य मतदाता सूची में नाम जुड़ाने से वंचित छात्र-छात्राओं को खुद का नाम सूची में जुड़वाने के लिए प्रेरित करना था। प्रतियोगिता में प्रथम तीन स्थान प्राप्त करने वाले प्रतिभागियों को जिला
निर्वाचन अधिकारी 25 जनवरी को सम्मानित करेंगे।
राजकीय शास्त्री संस्कृत महाविद्यालय में मुख्य अतिथि रघुवीर सिंह जाटव ने प्राचार्य अरुण कुमार जैन की मौजूदगी में प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। इसमें 17 छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। महिला कालेज में प्राचार्य एम.एल. गुप्ता की अध्यक्षता में शुरू हुई। इसमें काजल मेहरा ने पहला स्थान प्राप्त किया, जबकि दूसरे नंबर पर बुलबुल व तीसरे पर निर्मला मीणा रही। दूसरी ओर संस्कृत कालेज में आरती शर्मा ने बाजी मारी। इसी कड़ी में रौनक शर्मा व नूतन शर्मा संयुक्त रूप से दूसरे और कुंजबिहारी शर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।
पोस्टर में मनीषा व व्याख्यान में प्रतीक्षा अव्वल
बांदीकुई - महिला कॉलेज में गुरुवार को मतदाता जागरूकता को लेकर पोस्टर व व्याख्यान प्रतियोगिता आयोजित हुई।
कॉलेज प्राचार्य डॉ. एन.के. सेठी ने बताया कि पोस्टर प्रतियोगिता में प्रथम मनीषा शर्मा, इति शर्मा, द्वितीय अनिता सैनी व तृतीय स्थान आंचल कुलश्रेष्ठ रही। व्याख्यान में प्रथम प्रतीक्षा उपाध्याय, द्वितीय पारूल शर्मा व तृतीय स्थान आंचल सैनी रही। छात्राओं को मतदाता सूची में नाम जुड़वाने व महिलाओं व युवा मतदाताओं की चुनाव में भागीदारी विषय पर व्याख्यान दिया।
लोकसभा चुनाव के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त
दौसा - जिले में लोकसभा आम चुनाव के लिए सेक्टर अधिकारियों की नियुक्ति, कर्तव्य एवं दायित्व का प्रशिक्षण की पालना सुनिश्चित कराने के लिए एडीएम
भगवान सहाय शर्मा को नोडल अधिकारी नियुक्त किया गया है। नोडल अधिकारी के टेलीफोन नंबर 01427-223884 व मोबाइल नं. 9829222485 है।