पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल के सामने गंदगी, विद्यार्थियों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

स्कूल के सामने गंदगी, विद्यार्थियों ने किया कक्षाओं का बहिष्कार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - दौसा ((ग्रामीण))
रामावि बनियाना के मुख्य दरवाजे के सामने कीचड़ जमा होने की समस्या को लेकर छात्र-छात्राओं ने कक्षाओं का बहिष्कार कर विरोध प्रदर्शन किया।
सूचना मिलते ही सरपंच व उप सरपंच मौके पर पहुंचकर तीन दिन में समस्या के निराकरण कराने का आश्वासन देकर बालकों को कक्षाओं में भेजा। अविनाश, विनोद, कमलेश, सतीश, पिंकी, पूजा, सविता, रिंकी ने बताया कि नालियां बंद हैं, जिससे नलों व घरों का पानी स्कूल के मुख्य दरवाजे के सामने जमा हो जाता है। ग्राम पंचायत को शिकायत करने के बाद भी कोई सुनाई नहीं हो रही है। बालकों को रोजाना गंदे पानी व कीचड़ में होकर स्कूल में प्रवेश करना पड़ता है। उप सरपंच ओमप्रकाश ने बताया कि 50 हजार का बजट स्वीकृत होने के बाद भी गंदगी के ढेर लगे हुए हैं।
प्रधानाचार्य गोविंद पाठक का कहना है कि स्कूल के सामने गंदा पानी व कीचड़ जमा है। समस्या के निराकरण के लिए ग्राम पंचायत को कई बार पत्र भेजकर मांग की जा चुकी। सरपंच मनभर देवी मीणा का कहना है कि नालियों की सफाई कराकर समस्या का निराकरण करा दिया जाएगा।