पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खेत में आया बघेरा, किसान पर हमला, बाल बाल बचा

खेत में आया बघेरा, किसान पर हमला, बाल-बाल बचा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक

दौसा। कुंडल कस्बे सहित क्षेत्र में तीन वर्षों से बघेरे के आंतक ने क्षेत्र वासियों का खेतों में निकलना दूभर कर दिया है। आबादी क्षेत्र में विचरण करने वाले बघेरों को पकडऩे की कार्रवाई नहीं करने से रात को किसान का खेतों पर जाना मुश्किल हो गया है। बुधवार रात खेतों की रखवाली कर रहे कुंडल के गिरिराज सौदावत पर बघेरे ने छलांग लगा दी। भागकर बड़ी मुश्किल से जान बचाई।

सूचना लगते ही दर्जनों किसान हाथों मे लाठी व कुल्हाड़े लेकर बघेरे को ढूंढा, लेकिन फसलों में चंपत हो गया। सुबह मौके पर पहुंची वन विभाग की टीम पैरों के निशान लिए। उप सरपंच सत्यनारायण जांगिड़ ने बताया कि बघेरा पालतू पशुओं का शिकार कर चुका है। वनपाल रामस्वरूप रैगर का कहना है कि कर्मचारियों ने पदचिह्न लिए है।

नौ वाहन जब्त, ३० का चालान

दौसा - यातायात पुलिस ने गुरुवार को बिना हेलमेट, सीट बैल्ट व बिना कागजात वाहन चलाते पाए जाने 30 वाहनों के खिलाफ कार्रवाई की। यातायात पुलिस ने गांधी तिराहा, सोमनाथ चौराहा पर वाहनों की जांच की। इस दौरान 8 बाइक व 1 ट्रक जब्त किया तथा 12 बाइक, 10 मिनी ट्रक, पिकअप, 5 ऑटो रिक्शा तथा 3 जीप व मैजिक टैंपो का चालान किया। कार्रवाई में करीब 12 हजार रुपए का जुर्माना
किया गया।