- Hindi News
- नानी बाई रो मायरो कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
नानी बाई रो मायरो कथा सुनने उमड़े श्रद्धालु
कार्यालय संवाददाता - दौसा
गिरिराज धरण सेवा संस्थान व नारायण सेवा संस्थान उदयपुर के तत्वावधान में गिरिराज धरण मंदिर में आयोजित पाटोत्सव के तहत चल रही नानी बाई रो मायरो कथा में श्रद्धालु उमड़े। गुरुवार को कथा व्यास कृष्ण प्रिया ने नानी बाई के मायरा भरने की बात को लेकर छाई उदासी, सास-ननद के ताने के प्रसंग को मार्मिक ढंग से बताया।
उन्होंने नरसी जी का परिजनों से भात भरने के लिए याचना, नरसी जी का कृष्ण के प्रति दृढ़ विश्वास व साधु संतों के साथ अंजार नगर को भात भरने जाते नरसी जी की कथा को संगीतमय सुनाया।
इस दौरान भात भरने जाते नरसी जी की झांकी सजाई गई। झांकी ने सबका मन मोह लिया। सचिव द्वारका टटार ने बताया कि कथा से पूर्व मुख्य यजमान श्याम खूंटेटा ने पूजन कराया। कथा की व्यवस्था हीरालाल गुप्ता, गोपाल गुप्ता, रामावतार छोकरवाड़ा, खुशीराम माठा, प्रहलाद भोजपुरा आदि देख रहे हैं।
संतों के सम्मान से समाज की बढ़ती है गरिमा
लालसोट - उपखंड के काली डूंगरी बालाजी के यहां रामानुज आचार्य जयंती समारोह के तहत संत सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर संत समाज का ग्रामीणों ने भव्य स्वागत किया। श्रद्धालुओं ने संतों को फूल मालाएं पहना कर शॉल ओढ़ाकर सम्मानित किया। कार्यक्रम में प्रवचन देते हुए संत अवधेश महाराज ने कहा कि संतो के सम्मान करने से समाज की गरिमा बढ़ती है। उन्होंने बताया कि संत समाज को प्रेरणा देने का काम करता है।
उनके द्वारा दिए गए धार्मिक व ज्ञान का संस्कार लोगों को भटकने से
रोकता है। इस अवसर पर हजारों लोगो ने आयोजित भंडारा कार्यक्रम में भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान बालाजी महाराज की झांकी
सजाई गई। लोगों ने दर्शन कर मनौतियां मांगी।
गो ग्रास संग्रहण को दे बढ़ावा : मिश्र
लालसोट - कामधेनु गो शाला महादेवपुरा के तत्वावधान में आयोजित भारतीय गो विज्ञान परीक्षा के प्रमाण पत्रों का वितरण समारोह पूर्वक किया गया। इस मौके पर चेयरमैन दिनेश मिश्र ने कहा कि गोवंश को सुरक्षा देने के लिए
गो ग्रास के संग्रहण अभियान को चलाया जाए ताकि गो वंश को पर्याप्त रूप से चारा मिल सके। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि गाय का दूध तथा मूत्र दोनों का जीवन में महती उपयोगिता है।
प्रांतीय संयोजक शिवशंकर प्रजापति ने कहा कि क्षेत्र की 31 स्कूलों के 1908 बालकों ने परीक्षा में भाग लिया है। इस अवसर पर कार्यक्रम को महेश दाधीच, विनोद शास्त्री ने भी विचार प्रकट किए।