अभद्रता का विरोध करने पर युवक से मारपीट
दौसा - अमरनाथ कॉलोनी में गुरुवार को एक युवती के साथ अभद्रता की। इसका विरोध करने पर कुछ लोगों ने उसके भाई के साथ मारपीट की। युवती के पिता ने महिला थाने में मोनू सैन सहित अन्य के खिलाफ मामला दर्ज कराया है।
राजकार्य में बाधा डालने का मामला
दौसा - नांगल राजावतान थाना इलाके के ग्राम आलूदा में घरेलू बिजली कनेक्शन करने गए बिजलीकर्मियों के साथ राजकार्य में बाधा डालने का मामला दर्ज हुआ है। थानाधिकारी मुरारीलाल मीणा ने बताया कि बिजली निगम के एक्सईएन, एईएन व जेईएन बिजली कर्मचारियों लेकर घरेलू बिजली कनेक्शन करने गए थे। इस दौरान गौरीशंकर व राजेश शर्मा ने कनेक्शन नहीं करने दिया तथा राजकार्य में बाधा डाली। उन्होंने सामान भी रख लिया। इस संबंध में जेईएन ने रिपोर्ट दर्ज कराई है।
संयुक्त निदेशक ने किया निरीक्षण
दौसा - कृषि खंड जयपुर के संयुक्त निदेशक आर.पी.कुमावत ने गुरुवार को कृषि उपनिदेशक कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने सहायक कृषि अधिकारियों की बैठक ली। इस दौरान उन्होंने योजनाओं की क्रियान्विति की समीक्षा की तथा लक्ष्य पूरे करने के निर्देश दिए। बैठक में उपनिदेशक पी. सी. मीणा, सहायक निदेशक रेखाराम सूत्रकार, कृषि अधिकारी गोपाल मीणा, पी.डी.शर्मा, अनिल शर्मा आदि थे।