- Hindi News
- टैगोर स्कूल में विद्यार्थियों को बांटी ब्रेनहंट
टैगोर स्कूल में विद्यार्थियों को बांटी ब्रेनहंट
दौसा - गणेश नगर के टैगोर सीनियर सेकंडरी विद्या मंदिर स्कूल में शुक्रवार को छात्र-छात्राओं को ब्रेन हंट बुक बांटी गई। प्रधानाचार्य सियाराम मीणा ने प्रभारी धर्मसिंह, व्यवस्थापक सूरज्ञान सिंह गुर्जर, उपप्रधानाचार्य मुकेश देव तथा शिक्षक राकेश, प्रेमदेवी, ललिता, विश्राम सिंह गुर्जर, रोहितास व सुमन की मौजूदगी में छात्र-छात्राओं को ब्रेन हंट बांटी। ब्रेन हंट बुक पाकर छात्र-छात्राएं खुश दिखाई दिए। सभी प्रश्न बौद्धिक ज्ञान पर आधारित हैं।
ब्रेनहंट से बुद्धि क्षमता का विकास
मंडावर - कस्बे के विकास सेंट्रल सीनियर सेकंडरी स्कूल में दैनिक भास्कर की ब्रेनहंट पुस्तक वितरित की गई। इस दौरान स्कूल में समाजसेवी एम.डी. शर्मा ने कहा कि दैनिक भास्कर द्वारा ब्रेनहंट पुस्तक के रूप में ली जा रही कक्षा एक से बारहवीं तक के छात्र-छात्राओं की परीक्षा से बुद्धि-क्षमता का विकास होगा व प्रतिभाओं में निखार आएगा। इस दौरान विकास शर्मा ने कहा कि भास्कर अखबार में जहां ताजा खबर प्रकाशित करता है। वहीं सभी वर्गों के लिए अनेक प्रकार की सामग्री प्रतिदिन प्रकाशित की जाती है। इससे पूर्व स्कूल में ब्रेनहंट पुस्तकें लेने के लिए छात्र-छात्राओं में उत्साह देखा गया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य दुर्गेश शर्मा, सतीशचंद शर्मा, उमेश सक्सेना, अजीत जादौन, रमाकांत शर्मा, राजेश नरूका सहित आदि मौजूद थे।