लक्ष्य अर्जित नहीं करने पर जताई नाराजगी
कार्यालय संवाददाता - दौसा
एडीएम भगवान सहाय शर्मा ने कहा कि जिले में संचालित बीसूका के आबंटित लक्ष्यों की शत प्रतिशत उपलब्धि अर्जित की करें। उन्होंने कहा कि लक्ष्यों को प्राप्त करने के लिए अधिकारियों को प्रयास तेज करने होंगे।
शुक्रवार को कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित बीसूका की समीक्षा बैठक में उन्होंने लक्ष्य प्राप्त नहीं करने पर नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि समय पर शत प्रतिशत उपल?उपलब्धि अर्जित करने के कड़े प्रयास करें तथा लक्ष्य प्राप्ति में शिथिलता एवं लापरवाही बरती जा रही है उनको नोटिस जारी किए जाएंगे। बैठक में जिला परिषद के सीईओ उम्मेद सिंह ने विभागवार प्रगति की जानकारी ली तथा लक्ष्यों के अपेक्षाकृत प्रगति करने के निर्देश दिए। इस अवसर पर सीएमएचओ डॉ. ओ.पी.बैरवा, नगर परिषद आयुक्त मोहन चंद्र बंसल, एक्सईएन पीएचईडी राजेश मीणा उपस्थित थे।