पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पालनहार योजना का अनुदान खातों में जमा

पालनहार योजना का अनुदान खातों में जमा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
दौसा - सहायक निदेशक राधेश्याम रैगर ने बताया कि जिले के पात्र शहरी पालनहार लाभार्थी जिनका बैंक खाता एसबीबीजे में है, उनकी नवंबर 2013 तक की अनुदान राशि जमा करा दी गई हैं। उन्होंने बताया कि जिनका खाता अन्य बैंकों में है वे सहायक निदेशक बाल अधिकारिता एवं प्रभारी जिला बाल संरक्षण इकाई कार्यालय में फोटो पहचान पत्र के साथ उपस्थित होकर प्राप्त कर सकते हैं। उन्होंने बताया कि आगामी अनुदान के लिए एसबीबीजे बैंक में खाता खुलाकर पासबुक की प्रमाणित फोटो प्रति कार्यालय में जमा कराएं।
समरसता दंगल में उमड़ी भीड़
बगड़ी ((लालसोट)) - उपखंड के बगड़ी ग्राम में तीन दिवसीय सामाजिक समरसता दंगल का आगाज किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ सुरेश नावरियां ने ग्रामीणों के साथ दीप प्रज्जवलित कर किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने कहा कि दंगलों के माध्यम से सामाजिक समरसता का वातावरण तैयार होता है तथा भाईचारे को बढ़ावा मिलता है। मीणा ढांचा गीत में गायक कलाकार विष्णु, राजू, पांचूराम मीणा ने गीतों की भव्य प्रस्तुति दी। वहीं शनिवार को कन्हैया दंगल व रविवार को सुड्डा दंगल आयोजित होगा। सुड्डा दंगल में पीलोदा, बानवास, मासलगांव की पार्टियां भाग लेंगी।
महिलाएं अपने अधिकारों को पहचानें
लालसोट - पंचायत समिति के सभागार में ग्राम सचिवों तथा जन प्रतिनिधियों की चल रही संयुक्त कार्यशाला को संबोधित करते हुए प्रधान गंगासहाय बैरवा, उप प्रधान परसराम मीणा ने कहा कि महिलाएं संविधान में दिए गए अपने अधिकारों को पहचाने तथा उनका लाभ उठाएं। कार्यशाला में प्रशिक्षक रामोतार गौत्तम ने कहा कि सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा के लिए जहां अधिकारों में परिवर्तन किए हैं वहीं जन प्रतिनिधि संस्थाओं के आरक्षण के अधिकार दिए है उसका लाभ उठाएं गांवों में महिला सभाओं का आयोजन करें। कार्यक्रम को केसरलाल त्रिवेदी ने भी संबोधित किया।
एसयूपीडब्ल्यू शिविर का समापन
बांदीकुई - ग्रामीण राजकीय माध्यमिक स्कूल पीचूपाड़ा कला में शुक्रवार को एसयूपीडब्ल्यू शिविर का समापन हुआ। इस दौरान प्रधानाध्यापक मानसिंह शेखावत, शिविर प्रभारी श्रीमती वंदना पोषवाल, कृष्णकांत, राजेंद्र प्रसाद, रामचरण शर्मा, कुलदीप सिंह, सुनीता शर्मा, रामअवतार शर्मा, गुंजन खंडेलवाल, मागवंती मीणा मौजूद थे।