पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • दो कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार

दो कुख्यात इनामी अपराधी गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कार्यालय संवाददाता - दौसा
जिला पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए दो कुख्यात अपराधियों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। दोनों अपराधियों की गिरफ्तारी के लिए दो-दो हजार रुपए का इनाम घोषित था। गिरफ्तार आरोपित भाई हैं।
एसपी अंशुमन भौमिया ने बताया कि कुख्यात अपराधी नरेश मीणा व सुरेश मीणा निवासी खोर्रामुल्ला को गुरुवार रात गिरफ्तार किया है। नरेश व सुरेश सलेमपुर थाना इलाके में अपहरण व मारपीट के मामले में लंबे समय फरार चल रहे थे। इनकी गिरफ्तारी के लिए न्यायालय से स्थाई वारंट होने पर 2-2 हजार रुपए का इनाम घोषित था। इस पर विशेष टीम बनाई गई। टीम ने कई बार दबिश देकर लगातार दबाव बनाया तथा मुखबिर से सूचना प्राप्त की गई। सुरेश व नरेश सलेमपुर थाने के हिस्ट्रीशीटर हैं।
राजस्थान के विभिन्न थानों में सुरेश के खिलाफ 35 एवं नरेश के खिलाफ 29 प्रकरण दर्ज हैं। इनमें चोरी, हत्या का प्रयास, अपहरण, लूट, अवैध हथियार रखने, सरकारी कर्मचारियों से मारपीट, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के मामले शामिल हैं।
दुष्कर्म प्रयास का आरोपी पकड़ा
महवा - थाना क्षेत्र के गाजीपुर निवासी एक पंद्रह वर्षीय नाबालिग स्कूली छात्रा के अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने व पीडि़ता द्वारा हल्ला मचाने पर उसे चलती जीप से फेंके जाने के आरोपी को पुलिस ने शुक्रवार को हिंडौन रोड बाईपास से गिरफ्तार किया। डीएसपी नाहरसिंह ने बताया कि पुलिस ने आरोपी हाकिम सिंह पुत्र भगवानसिंह सैनी को हिंडौन रोड बाईपास से गिरफ्तार किया।
गौरतलब है कि मामले को लेकर पीडि़ता के पिता बनै सिंह पुत्र रामस्वरूप निवासी रामफूल का पुरा ने आरोपी हाकिम सिंह के खिलाफ ट्यूशन से लौटते समय उसकी पुत्री का अपहरण कर दुष्कर्म का प्रयास करने व चलती जीप से फेंके जाने का मामला दर्ज कराया था। जबकि दो दिन पूर्व तीन जिलो की जाटव समाज सुधार समिति ने डीएसपी को ज्ञापन सौंपकर आरोपी को गिरफ्तार करने की मांग की थी।