- Hindi News
- घरों में हाई वोल्टेज से लाखों के उपकरण फुंके
घरों में हाई वोल्टेज से लाखों के उपकरण फुंके
दौसा((ग्रामीण)) - ग्राम राजवास में घरों में 11 हजार केवी लाइन का करंट आने से एक भैंस व एक बैल जिंदा जलकर मर गए तथा करंट से घरों में लाखों रुपए के बिजली उपकरण जल गए। हाई वोल्टेज से हुई पशुओं की मौत की सूचना सदर थाना पुलिस व बिजली निगम के एईएन कार्यालय नांगल राजावतान को देकर सप्लाई बंद करने की सूचन दी, लेकिन एक घंटे तक भी सप्लाई बंद नहीं करने पर लोगों ने प्रदर्शन किया। बाद में सदर थाना पुलिस ने बिजली सप्लाई बंद कराई। मोतीलाल गुर्जर ने बताया कि पोल के स्टे वायर में करंट आने से भैंस व बैल गंभीर रूप से झुलस गए। घरों में टीवी, चक्की, ट्यूबलाइटें जल गई। मौके पर पहुंचे एईएन रामहंस मीणा का लोगों ने घेराव कर खरीखोटी सुनाई। ग्रामीणों ने लाइनमैन को हटाने की मांग की। एईएन रामहंस मीणा ने ग्रामीणों की शिकायत को सही मानकर लाइनमैन रामसहाय मीणा को हटा दिया तथा हरिराम सैनी को टूटी लाइन को ठीक के निर्देश दिए।