दौसा गोल्ड कप फुटबाल टूर्नामेंट आज से
कार्यालय संवाददाता - दौसा
दौसा गोल्ड कप राज्य स्तरीय फुटबाल टूर्नामेंट शनिवार से शुरू होगा। मान क्लब मैदान पर सुबह 11 बजे टूर्नामेंट का उद्घाटन मुख्य अतिथि युवा नेता शिवपाल गुर्जर करेंगे। टूर्नामेंट में 8 टीमें खेलेंगे, जहां पहले दिन दो मैच होंगे।
मीडिया प्रभारी संजीत सिंह ने बताया कि उद्घाटन समारोह की अध्यक्षता विधायक शंकर लाल शर्मा करेंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि नगर परिषद सभापति राजकुमार जायसवाल, जिला फुटबाल संघ के सचिव जब्बार अली व कृष्णावतार शर्मा होंगे। संजीत सिंह ने बताया कि टूर्नामेंट की सभी तैयारी पूरी कर ली गई हैं। टीमों को पिंकी होटल व दौसा क्लासेज में ठहराया जाएगा। इसमें पिंकी होटल टूर्नामेंट की प्रायोजक है। प्रत्येक मैच में मैन ऑफ दी मैच का पुरस्कार भी दिया जाएगा, जो करणी हॉस्टल की ओर से दिया जाएगा।
आज के मुकाबले
चार दिवसीय प्रतियोगिता के पहले दिन शनिवार को दो मुकाबले होंगे। इसमें पहला मैच सुबह 10:30 बजे से मेजबान मान क्लब व कोटा हीरोज के मध्य होगा, दूसरा मैच दोपहर 12:30 बजे शुरू होगा। इसमें उदयपुर व निंबाहेड़ा की टीमें आमने-सामने होंगी।