25 सीटों पर भाजपा परचम लहराएगी : भडाना
दौसा - भाजपा किसान मोर्चा के पूर्व प्रदेशाध्यक्ष अतर सिंह भडाना ने कहा कि नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाना आमजन की पहली प्राथमिकता है। युवाओं के बल पर ही 272 के मिशन प्लस को प्राप्त किया जाएगा। राजस्थान की 25 सीटों पर भाजपा का परचम लहराएगा।
मधुवन होटल में पत्रकार वार्ता में भडाना ने कहा कि मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के क्रेज पर राजस्थान का किसान, मजदूर, युवा 25 सीटों पर रिकार्ड मतदान कर जिताने का मन बना चुका है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज शुरू से ही राष्ट्रवादी सोच रखता आया है। लोकसभा चुनाव में भी भाजपा की रीति नीति को आमजन तक पहुंचाने में जुटा हुआ है। उन्होंने कहा कि गुर्जर समाज को 5 प्रतिशत आरक्षण के मामले में वसुंधरा राजे ने 9वीं सूची में डालने का आश्वासन दिया है। सचिन पायलट के कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष बनाए जाने पर भडाना ने कहा कि कांग्रेस डूबता जहाज है। लेबल बदलने से कुछ नहीं होगा।