- Hindi News
- स्वरोजगार ऋण के लिए 250 ने दिए साक्षात्कार
स्वरोजगार ऋण के लिए 250 ने दिए साक्षात्कार
दौसा - स्वरोजगार के लिए युवाओं को ऋण देने के लिए शुक्रवार को साक्षात्कार हुए, जहां 250 ने साक्षात्कार में शामिल हुए। कलेक्ट्रेट परिसर में एसटी-एससी निगम द्वारा बेरोजगारों को खुद का काम धंधा खोलने के लिए ऋण दिए जाता है। इसके लिए बेरोजगारों के साक्षात्कार लिए गए। इसमें जिला परिषद सीईओ , जिला उद्योग केंद्र व बैंक का एक प्रतिनिधि ने बेरोजगारों के साक्षात्कार लिए। स्वरोजगार के अंतर्गत लघु उद्योग, डेयरी, ट्रैक्टर-ट्रॉली आदि के लिए निगम द्वारा ऋण दिया जाता है।