गणतंत्र दिवस समारोह की फाइनल रिहर्सल
कार्यालय संवाददाता - दौसा
जिला स्तरीय गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियां पूरी कर ली गई है। शुक्रवार को समारोह की फाइनल रिहर्सल राजेश पायलट स्टेडियम में की गई।
इस दौरान एडीएम भगवान सहाय शर्मा ने परेड का निरीक्षण किया तथा मार्चपास्ट की सलामी ली। वहीं आरएसी, राजस्थान पुलिस, होमगार्ड, एनसीसी स्काउट गाइड ने परेड में भाग लिया। स्कूली छात्र-छात्राओं द्वारा शारीरिक व्यायाम व सांस्कृतिक कार्यक्रमों का रिहर्सल किया गया। इस दौरान एएसपी अनिल कयाल, एसडीएम लोकेश मीणा सहित अधिकारी उपस्थित थे।
शुक्रवार को कोहरा छाया रहने से स्कूली छात्र-छात्राएं देरी से पहुंचे। हालांकि अधिकारी समय से पहले ही पहुंच गए, लेकिन बच्चे करीब 10 मिनट बाद पहुंचे।
ग्राम पंचायत करेगी शहीद की बेवाओं का सम्मान
महवा - गणतंत्र दिवस के अवसर पर ग्राम पंचायत महवा द्वारा उपखंड क्षेत्र की बीस शहीद की बेवाओं का सम्मान किया जाएगा।
सरपंच प्रेमदेवी बोहरा ने बताया कि मिथलेश शर्मा पत्नी पपीता शर्मा जलालपुर, उगन्ति पत्नी रामनिवास मीना निवासी गढ़हिम्मतसिंह, विमला देवी पत्नी धारासिंह पावटा,
मुकुटबाई पत्नी ओमप्रकाश नाहिड़ा, रूपंती देवी, कंपूरी देवी पत्नी भगवानसिंह सलेंपुर, रूपन पत्नी रामस्वरूप सलेपुर, धूपी देवी पत्नी ज्ञानसिंह पहाड़ी, रामदुलारी पत्नि आरामसिंह पावटा, हरभेजी पत्नी भंवरसिंह नाहिड़ा, रूपा देवी, नवली, सेमो देवी, रामेश्वरी पत्नि
कबदूराम नाहिड़ा, उगंती देवी पत्नी फतेहसिंह पावटा, संता देवी पत्नी मोहनसिंह खेड़ला, कमली देवी, मणिया, विमला, नारायणी देवी पत्नी घिस्या खावदा को टीकाराम पालीवाल विद्यालय में गणतंत्र दिवस पर आयोजित मुख्य समारोह में सम्मानित किया जाएगा।