- Hindi News
- संपर्क समाधान में होगा शिकायतों का निस्तारण
संपर्क समाधान में होगा शिकायतों का निस्तारण
कार्यालय संवाददाता . दौसा
एडीएम भगवान सहाय शर्मा की अध्यक्षता में राजस्थान संपर्क परिवाद निस्तारण कॉमन पोर्टल के संबंध में बैठक हुई।
उन्होंने बताया कि आमजन की शिकायतों तथा परिवादों का शीघ्र निस्तारण करने तथा जन सुनवाई की प्रभावी व्यवस्था सुनिश्चित करने के लिए नई प्रक्रिया लागू की जा रही
है। उन्होंने बताया कि लोगों की समस्या के निस्तारण के लिए संपर्क समाधान का नाम दिया गया हैं।
इसके अंतर्गत परिवाद निस्तारण व्यवस्था में तीन परिवर्तन किए जाएंगे। पहला कॉमन पोर्टल, परिवादों को आवश्यक व व्यवस्थित रूप से दर्ज करने के लिए डवलप किया जाएगा। इसके अलावा पंचायत समिति व जिला स्तर पर संपर्क समाधान केंद्र बनाए जाएंगे।
रामलाल अध्यक्ष निर्वाचित
लालसोट. जागा समाज विकास समिति के चुनाव में रामलाल जागा डिगो सर्वसम्मति से अध्यक्ष पद के लिए निर्वाचित किया गया। वहीं तेजसिंह बडा को उपाध्यक्ष, व रमेश चंद नयावास को संरक्षक नियुक्त किया गया है।
बालवाहिनी की सूचना दें : लालसोट. बीईईओ हंसराज मीणा ने सभी प्रावि उप्रा निजी स्कूलों के संस्था प्रधानों को बालवाहिनी की सूचनाएं तीन दिन में कार्यालय में प्रस्तुत करने के निर्देश दिए है।