पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • तीन दिन से बिजली बंद, लोग पानी को तरसे

तीन दिन से बिजली बंद, लोग पानी को तरसे

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज. दौसा ((ग्रामीण))
ग्राम कुंडल में तीन दिन से बिजली सप्लाई बंद होने से जनता जल योजना के तहत बनी पानी की टंकियां सुखी हैं, जिससे लोगों को पानी की समस्या गहरा गई है। ग्रामीणों ने बताया कि तीन दिन से नलों में पानी सप्लाई नहीं हो रहा है, जिससे लोगों की दिनचर्या प्रभावित हो रही है। पानी के के लिए खाली बर्तनों को हैंडपंपों पर रखकर घंटों अपनी बारी का इंतजार करना पड़ता है। उप सरपंच सत्यनारायण जांगिड़ ने बताया कि सर्दी के मौसम में भी दो मटके पानी के लिए लंबी दूरी तय करनी पड़ती है। पंप ऑपरेटर मुकेश शर्मा का कहना है कि बिजली सप्लाई बंद होने के कारण पानी का संग्रहण नहीं हुआ। ग्राम आनंदपुरा के लोग दो वर्ष से टंकियों में पानी नहीं आने के कारण खरीदकर प्यास बुझा रहे हैं। पूर्व वार्ड पंच ईश्वर पटेल ने बताया कि गांव में बनाई पानी की टंकी सुखी है। कुओं व हैंडपंपों में फ्लोराइडयुक्त पानी है। टंकियों में सप्लाई चालू कराए जाने की मांग के बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है। उप सरपंच सावित्री शर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत की बैठकों में प्रस्ताव लेकर विभाग को भेज दिए, लेकिन समस्या का हल नहीं निकला।
महिला घायल ((सिकराय)). सिकंदरा-गंगापुर मार्ग पर शनिवार को सड़क पार रही महिला को बाइक ने टक्कर मार दी, जिसे उपचार के लिए राजकीय अस्पताल में भर्ती कराया गया। दोपहर को सड़क पार कर रही सजनी देवी निवासी गढ़ी को बाइक ने टक्कर मार दी। घायल को 108 की सहायता से अस्पताल में भर्ती कराया गया। जहां से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।