समझना होगा मत का महत्व
कार्यालय संवाददाता . दौसा
राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर शनिवार को कलेक्ट्रेट परिसर में जिला स्तरीय समारोह आयोजित किया गया।
उपजिला निर्वाचन अधिकारी भगवान सहाय शर्मा ने बताया कि भारत विश्व का सबसे बड़ा लोकतंत्र है। हमें इसका महत्व समझाना चाहिए। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में प्रत्येक व्यक्ति का मत अनमोल है। एसडीएम लोकेश कुमार मीणा ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी का मतदान संदेश पढ़कर सुनाया। कार्यक्रम में स्वीप कार्डिनेटर महेश आचार्य, वेदप्रकाश, बनवारी लाल, जीतेंद्र शर्मा, परवेज खान, विजय गुप्ता, अशोक शर्मा, राकेश सिंघल, मोहन लाल, बुलबुल राजावत, काजल मेहरा, कजोड़ मल व कला जत्था के कलाकार, बीएलओ कैलाशचंद शर्मा राउप्रावि हाज्या का बास, महेश कुमार शर्मा राउप्रावि
होदायली व मदनलाल शर्मा को उल्लेखनीय कार्य करने के लिए प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद के सीईओ उम्मेद सिंह, एसीएम नवरत्न कोली, तहसीलदार विजेंद्र मीणा, भामाशाह रामस्वरूप जायसवाल उपस्थित थे।
राउमावि भांडारेज में राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर प्रधानाचार्य बृजेश शर्मा ने छात्रों को मतदान का महत्व बताया। महेश शास्त्री, भगवान सहाय, शंभुदयाल शर्मा ने छात्रों को मतदान संबंधी कार्यक्रमों में सहयोग की शपथ दिलाई। राउमावि दुब्बी में प्रधानाचार्य आर.एन. पोसवाल ने छात्रों को अपने अभिभावकों को मतदान करने के लिए प्रेरित करने का आह्वान किया। दीपक अग्रवाल, विनोद कुमार सैन ने भी संबोधित किया। इस दौरान निबंध प्रतियोगिता आयोजित की गई।
पापड़दा. राउमावि खवारावजी में मतदाता जागरूकता संगोष्ठी कार्यक्रम आयोजित हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र के डॉ. मुकेश शर्मा ने कहा कि हर नागरिक को राष्ट्र हित में मतदान करना आवश्यक है। व्याख्याता राजेंद्र कुमार शर्मा ने कहा कि लोकतंत्र में मतदाता आधार स्तंभ है। इस दौरान बीएलओ कालूराम गुर्जर, कैलाश शर्मा, मोहरसिंह गुर्जर, बाबूलाल बैरवा, मुकेश कुमार, श्रीराम जांगिड़, तुलसाराम, हीरालाल आदि मौजूद थे।
मतदाताओं को दी जानकारी
दौसा ग्रामीण. मतदाताओं को बूथ लेवल अधिकारियों द्वारा राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर मतदान के महत्व के बारे में जानकारी दी। बूथ लेवल अधिकारी दिनेश चंद्र शर्मा ने विद्यार्थियों को मतदाता सूची में नामांकन का महत्व बताया। प्रधानाचार्य प्रकाशचंद गुप्ता, पूर्व पंचायत समिति सदस्य रामखिलाड़ी मीणा, गुमान सिंह ने भी मतदान का महत्व बताया। रासीमावि कुंडल में शिवलहरी जांगिड़, भीखनारायण शर्मा, रासीमावि कालाखो में कैलाश चंद मीणा, रामावि शेखपुरा में बीएलओ कैलाशचंद शर्मा व देवरी उमावि में बनवारी लाल शर्मा ने मतदाताओं को जानकारी दी।
नए वोटर्स का सम्मान
बांदीकुई. मतदाता दिवस पर शनिवार को नए मतदाताओं का सम्मान किया गया। पंचायत समिति सभागार में आयोजित हुए सम्मान समारोह में एसडीएम आरएस चौहान, प्रधान प्रेमदेवी मीणा सहित अन्य अधिकारियों ने नए मतदाताओं का सम्मान किया। इस दौरान नए मतदाताओं को उनके पहचान पत्र भी दिए गए। समारोह में एसडीएम चौहान ने कहा कि मतदान में सभी 18 वर्ष या इससे अधिक उम्र के लोगों की भागीदारी होना जरूरी है।
लालसोट. निर्वाचक रजिस्ट्रीकरण अधिकारी के निर्देश पर बूथों पर नवीन मतदाताओं का सम्मान किया गया। तथा लोगों को अधिक से अधिक अपने मताधिकार के प्रयोग के लिए प्रेरित किया।
सिकराय. कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में शनिवार को राष्ट्रीय मतदाता दिवस मनाया गया। इस दौरान आयोजित संगोष्ठी में छात्रों ने विचार व्यक्त किए। सुबह 11 बजे स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में एसडीएम चिमनलाल मीणा, तहसीलदार मूलसिंह राजावत, प्रधानाचार्य घनश्याम मीणा छात्रों को मतदान के प्रति जागरूक रहने का संदेश दिया। कार्यक्रम में छात्रों ने भी अपने विचार व्यक्त किए।
मानपुर. राष्ट्रीय मतदाता दिवस को लेकर शनिवार को कस्बे के राजकीय उच्च माध्यमिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में
बीएलओ सहित शिक्षकों ने छात्रों
को मतदान का महत्व बताया। स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य बनवारीलाल चतुर्वेदी, बीएलओ नरेश सोनी, व्याख्याता चंद्रप्रकाश मीणा, सुमेर सिंह, ओमप्रकाश मीणा, रामफूल सैनी, कन्हैयालाल शर्मा सहित अन्य मौजूद थे।